बस को चीरते हुए निकल गया ट्रक,
7 लोगों की मौत…कई घायल
उन्नाव ,28 अप्रैल 2024 (ए)। यूपी के उन्नाव में आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक ने बस को एक साइड से चीर दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।
हादसा सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमल्दीपुर के पास हुआ है। पुलिस ने हालांकि अभी छह के मरने की पुष्टि की है। तीन लोगों की पहचान हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार बांगरमऊ की ओर से उन्नाव आ रही निजी बस सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमल्दीपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दरम्यान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस को एक तरफ से चीरते हुए ट्रक आगे निकल गया। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। घायल लोग बसों से बाहर तक लटके दिखाई दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन घायलों को सीएचसी सफीपुर पहुंचाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur