दरिमा थाना क्षेत्र में हुई घटना
अंबिकापुर/ मैनपाट 12 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। मैनपाट-दरिमा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम करमहा में शुक्रवार को आज रोलर की चपेट में आ जाने से मरम्मत के लिए पहुंचे मैकेनिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य में लगे रोड रोलर में ब्रेक फेल होने के साथ अन्य खराबी आ गई थी, जिससे मरम्मत के लिए बगीचा की ओर से एक मैकेनिक को बुलाया गया था। दोपहर बाद रोलर के मरम्मत के बाद जब मैकेनिक ने टेस्टिंग के लिए आपरेटर से रोलर चलाने के लिए कहा, मगर रोलर में ब्रेक नही लग पाया, मैकेनिक अचानक रोलर की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं रोलर सड़क किनारे पलट गई। खबर पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur