अंबिकापुर@अनंत चतुर्दशी पर भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं गणेश झांकियों का आयोजन

Share


अंबिकापुर,07 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति ट्रस्ट द्वारा अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विवेकानंद चौक पर भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर में विगत 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का समापन पर्व रहा,जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की वंदना से हुआ। गायिका बबिता विश्वास एवं गायक बृजेश शर्मा और उनकी टीम ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसी क्रम में विष्णु एवं टीम द्वारा प्रस्तुत भगवान शिव के स्वरूप में शिव तांडव नृत्य ने संध्या को ऊर्जामय बना दिया। विशेष आकर्षण रही जबलपुर की पारंपरिक झांकियाँ, जिन्होंने गणेश भक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। नगर के विभिन्न पंडालों से निकली गणपति झांकियाँ रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचीं और श्रद्धालुओं को भगवान गणेश के अद्भुत स्वरूप के दर्शन कराए। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया, नीलेश सिंह, राजीव अग्रवाल, गोल्डी बिहाड़े, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, मनीष सिंह, राजेश सिंह एवं समिति के अध्यक्ष शैलेश सिंह एवं उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने सभी झांकियों एवं आयोजक पंडालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समिति द्वारा यह भी घोषणा की गई कि गणेशोत्सव के दौरान नगर के पंडालों का मूल्यांकन किया गया है तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार 14 सितम्बर, रविवार को प्रदान किए जाएंगे। भव्य आयोजन में विशेष रूप से मेजर अनिल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता, बाल कृष्ण पाठक जिला अध्यक्ष कांग्रेस, मंजूषा भगत महापौर, विश्व विजय सिंह तोमर अध्यक्ष युवा आयोग, निरूपा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, दिव्या सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा वरिष्ठ भाजपा नेता, शफी अहमद नेता प्रतिपक्ष, विद्यानंद मिश्रा भाजपा नेता, अंबिकेश केसरी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, हरपाल सिंह भामरा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मधुसूदन शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष, जन्मजय मिश्रा, विनोद अग्रवाल, प्रकाश राय, विवेक दुबे, निश्चल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, आलोक सिंह, संजय अंबष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन नरेंद्र सिंह टुटेजा और अंशुल श्रीवास्तव ने किया । अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में अभिषेक शर्मा, दिनेश सोनी, संजय सिंह, मनोज गुप्ता (पार्षद, नगर निगम अंबिकापुर), सुनीत मिश्र, जितेंद्र सोनी, सिद्धार्थ मिश्रा, दीपक सिंह तोमर, संजय त्रिपाठी, दिवस दुबे, आतिश सिंह, अजय सिंह, सचिन अग्रवाल, जयेश वर्मा, सर्वेश तिवारी, रमन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अनीस सिंह, शरद सिन्हा, सानू कश्यप, अमोघ कश्यप, जतिन परमार, मनोज केसरी, धीरज सिंह, विकास शुक्ला, दीपक यादव, रवि सोनी, मिक्कू सिंह, गौरव राठौर, दीपक गोस्वामी, सुरेंद्र साहू, किशोर सिंह, धर केसरी, रवि विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, अंजय शुक्ला, सुशील अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, दिव्यांशु केसरी, शुभम सोनी, अनुराग शुक्ला, वीर सोनी, आशीष अग्रवाल, देवकी त्रिपाठी, किरण सोनी, मधु आंटी, सुभागी भिड़े, श्वेता गुप्ता (पार्षद, नगर निगम), ममता तिवारी (पार्षद, नगर निगम), अनिता रविन्द्र गुप्त भारती (पार्षद, नगर निगम), नीलम राजवाड़े, सालनी सिंह, पूनम सिंह, प्रियंका चौबे, सरिता जयसवाल, इंदु कश्यप, अर्चना सिंह, रेनू भारती, नेहा सोनवानी, साधना सरकार, रविकांत उरवा, शोलू सिंह, निशांत सिंह,संजय सोनी, प्रिया सिंह,सौरभ मिश्रा, मनीष सिंह, सक्षम गुप्ता, आयुष दुबे, आनंद साहू, आशीष जयसवाल, तरुण यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गणपति स्थापना समिति:जागृति नव युवक मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार

Share अंबिकापुर,14 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति,अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह …

Leave a Reply