राजगीर@भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता

Share


साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया,वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया

राजगीर,07 सितम्बर 2025 (ए)। भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली। भारत से फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल किया। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल किया। टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था। कोरिया दूसरी बार ही रनर-अप रही। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था। हॉकी एशिया कप का फाइनल खत्म हुआ और भारत ने 4-1 के अंतर से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया। साउथ कोरिया को चौथे क्वार्टर के 12वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। कोरियन प्लेयर्स ने गोल करने की कोशिश की,लेकिन भारत के अमित रोहिदास ने बेहतरीन डिफेंस किया और गोल नहीं होने दिया। चौथे क्वार्टर के छठे मिनट में साउथ कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कोरिया से सोन डायन ने मौके को भुनाया और टीम से पहला गोल दाग दिया।

हालांकि, इस गोल के बावजूद टीम इंडिया 4-1 से आगे रही।
अमित रोहिदास ने 4-0 की बढ़त दिलाई
भारत से चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने गोल दाग दिया। 50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। रोहिदास ने मौके को भुनाया और मैच में अपना पहला गोल दाग दिया।
चौथा क्वार्टर शुरू
चौथे मर्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया डिफेंड करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। वहीं साउथ कोरिया वापसी करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
दिलप्रीत ने दूसरा गोल दागा
तीसरे मर्टर के आखिरी मिनट में भारत से दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा फील्ड गोल दाग दिया। राजकुमार पाल ने उन्हें गोलपोस्ट के करीब पास दिया था, दिलप्रीत ने मौके को भुनाया और आसान सा गोल दाग दिया। इसी के साथ भारत 3-0 से आगे हो गया। टीम ने हर मर्टर में 1-1 गोल किया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गणपति स्थापना समिति:जागृति नव युवक मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार

Share अंबिकापुर,14 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति,अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह …

Leave a Reply