अम्बिकापुर,10 जून 2025(घटती-घटना)। मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन द्वारा आज सरस्वती महाविद्यालय , सुभाषनगर,,बनारस रोड, अम्बिकापुर में 10ः00 बजे से छंद की सार्थकता विषय पर कार्यशाला एवं प्रदेशाध्यक्ष आशा उमेश पाण्डेय अविरल द्वारा संपादित पुस्तक आखर दोहावली एवं संगठन की संरक्षिका पूनम दुबे वीणा की वीणा की दोहावली के विमोचन के साथ उक्त कार्यक्रम की शुरुआत हुई मुख्य अतिथि श्री विनोद हर्ष एवं विशिष्ट अतिथि संतोष दास सरल जी,कार्यक्रम के अध्यक्ष आदरणीय सुरेश जायवाल जी के साथ अन्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।वरिष्ठ साहित्यकार एवं लोक गायक श्री रंजीत सारथी के द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गयी एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। संबोधन के क्रम में आए हुए समस्त अतिथिगण के द्वारा छात्र/छात्राओं को छन्द की सार्थकता विषय पर एवं उसके महत्ता पर जानकारी प्रदान की गयी. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ऋषि सिंह ने कहाँ की उक्त कार्यक्रम के जरिए बहुत अच्छी जानकारी छंदों के बारे में छात्र/छात्राओं को दिया गया जो बहुत ही उपयोगी है एवं कार्यक्रम में अतिथियों में सुरेश जायसवाल जी, विनोद हर्ष जी, संतोष दास सरल जी, रंजीत सारथी जी,आनंद सिंह यादव जी ने अपनी अपनी जानकारी दी। अतिथि मंच संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी जी के द्वारा अच्छे तरीके से किया गया। इन्होंने काव्यात्मक मंच संचालन के लिए कवि देवेंद्र नाथ दुबे जी को मंच प्रदान कर दिया। जिसमें इन्होंने बहुत कुशल मंच संचालन किया एवं पुनः श्री रंजीत सारथी जी, विनोद हर्ष जी, संतोष दास सरल जी,आनंद यादव जी,डॉक्टर उमेश पांडेय जी,आशा पांडेय जी, पूनम दुबे जी, माधुरी जायसवाल जी,अर्चना पाठक जी,आ.प्रकाश कश्यप जी तथा गणमान्य साहित्यकार जनों के द्वारा शानदार काव्य प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर उमेश कुमार पाण्डेय जी ने कहाँ समस्त अतिथियों,अध्यापकों एवं छात्र/छात्रों के बीच एक अच्छे माहौल में कार्यक्रम का संपन्न होना कार्यक्रम की सफलता की पहचान है एवं महाविद्यालय के प्राचार्य का साल,श्रीफल भेटकर स्वागत किया गया एवं सुरेश जायसवाल जी संगठन के संरक्षक घोषित किये गये। उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। संस्थापक अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों,प्राध्यापकों और समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।
