दुर्ग,04 जून 2025 (ए)। छावनी पुलिस ने बेमेतरा में पदस्थ सिपाही विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीडç¸ता ने आरोप लगाया है कि उसने एक साल तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है और छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है। 21 वर्षीय युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि विवेक पोद्दार अपने पद और पहुंच का रौब दिखाकर साल 2021 से 2022 तक उसके साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur