- पूर्व उप मुख्यमंत्री हुए शामिल
- संविधान को बचाना है हमारी जिम्मेदारी-टीएस सिंह देव


सूरजपुर,24 मई 2025 (घटती-घटना)। देश भर में चल रहे कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली अभियान के तहत जिला मुख्यालय सूरजपुर में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला स्तरीय रैली एवं सभा का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े सहित कांग्रेस संगठन द्वारा किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत अग्रसेन भवन भैयाथान रोड से पदयात्रा प्रारंभ होकर सुभाष चौक होते हुए अग्रसेन चौक में विशाल सभा का आयोजन किया गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव ने बताया कि भारत का संविधान बने हुए आज कई दशक हो गए है। देश इसी संविधान से विकसित हुआ है और देशवासियों को स्वतंत्रता,समानता का अधिकार इसी संविधान से मिला है लेकिन आज देश में संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया यह संविधान हर वर्गों,जाति-धर्म को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस बीच संविधान को बदलने की कोशिश करना देशवासियों के साथ अन्याय है। देश आज किस स्थिति में है सब जान रहे है। आज बहुमत के कारण अगर संविधान को बदल दिया जाए तो ऐसा करना देशवासियों के साथ अन्याय है। भारत देश सर्वधर्म समभाव का देश है हमे भारत के दुश्मनों से लड़ने की जरूरत है जिसमें हम सब साथ है। कार्यक्रम को पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस.सिंह देव,पूर्व सांसद खेलसाय सिंह,पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह,पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े ने संबोधित किया। स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह व संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री प्रदीप राजवाड़े ने किया कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
साथ ही एनएसयूआई,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय रहे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,सुभाष गोयल,रणविजय सिंह,राजीव सिंह,अखिलेश प्रताप सिंह,मनोज डालमिया, कुसुमलता राजवाड़े,रमेश दनोदिया,रामचन्द्र यादव,जफर हैदर,मनोज अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,आनंद कुंवर,आकाश साहू,विष्णु कसेरा,नीरज तायल, कंचन सोनी,विधा सागर सिंह,शिवभजन मरावी,नवीन जायसवाल,इस्माइल खान,प्रदीप साहू,गोवर्धन सिंह,अनुपम फिलीप,हेमलता राजवाड़े,आलोक साहू,नरेन्द्र यादव,नरसिंह नारायण,जाकेश राजवाड़े,अविनाश यादव,दीपक कर,तुलसी यादव,आशीष यादव,संजय डोसी,दुर्गा सारथी,विमला सिंह,संगीता राजवाड़े,भावना सिंह,राजकुमारी मरावी,लक्ष्मण राजवाड़े,चंदा सिंह,मंजू मिंज,सावित्री शर्मा,विनय सिंह,अजय अग्रवाल,लालो खान,राजेश साहू,शाहरुख खान,लिवनेश सिंह,क्षितिज चंदेल,आकाश सिंह,पूनम राजवाड़े,शिवम साहू,गोल्डी खान,मौसम खान,हर्ष दनोदिया,बिहारी कुलदीप,संतोष सिंह,गोविंदा राजवाड़े,आशीष सिंह,मनोज सिंह,विजय ठाकुर,अमन रवि,रामलाल सोनी,मेहताब आलम,विनय यादव,हरि साहू,मधु साहू,बलराम शर्मा,राजू सिंह,सूरज गुप्ता,संजय यादव,अशोक जगते,धर्मेन्द्र सिंह,नूर आलम,परमेश्वर राजवाड़े,राजपाल कसेरा सहित पूरे जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।