‘मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल

अंबिकापुर,13 मई 2025 (घटती-घटना)। राज्य स्तरीय मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में मंगलवार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री छाीसगढ़ विष्णुदेव साय ने की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवनिर्मित 51 सौ मकानों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया और उन्हें खुशियों की चाबी सौंपी।
उन्होंने आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों के घरों का भूमि पूजन कर स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की उत्कृष्ट दीदियों और लखपति दीदियों को भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सेना को प्रणाम करें, जो शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। भारत अब सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही‘मोर आवास-मोर अधिकार’ योजना के तहत सबको पक्का मकान मिलेगा, और हम वह वादा निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है,जनता हमारी भगवान है। अब बाइक रखने वाले 15 हजार तक की मासिक आय वाले परिवार,ढाई एकड़ सिंचित या 5 एकड़ असिंचित भूमि रखने वाले परिवार भी,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बन सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि मनरेगा में छाीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि बचे हुए 3 लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति भी राज्य सरकार को सौंपी जा चुकी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अब तक 3 लाख से अधिक लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य 4 लाख से अधिक बनाने का है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विा मंत्री ओपी चौधरी,कृषि मंत्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद चिंतामणि महाराज, सरगुजा संभाग के सभी विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पैर धो तो भावुक हुईं फूलो
जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हितग्राही फूलो बाई के पैर धो रहे थे,तब वे भावुक हो गईं। यह क्षण उनके लिए केवल सम्मान का नहीं,बल्कि जीवन में पहली बार स्वयं को महत्वपूर्ण और सम्मानीय महसूस करने का था। शिवराज सिंह ने फूलो बाई से कहा कि विष्णु के सुशासन में सब सुविधाएं मिलने लगी हैं। यह केवल एक टिप्पणी नहीं,बल्कि उस नीति की पुष्टि है जो अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के संकल्प को दर्शाती है।
पीएम आवास के लिए
खानी पड़ी थी लाठी
मोर आवास मोर मकान के लिए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डंडे भी खाए हैं। कांग्रेस की सरकार ने पीएम आवास रोक रखा था। इसके लिए बीजेपी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाता था तो कार्यकताओं पर डंडे भी बरसाए जाते थे। डंड खाने वाले में हितग्राही भी शामिल हैं। चुनाव के दौरान बीजेपी ने आवास देने की बात कही थी। अब छाीसगढ़ के जनता को आवास दिया जा रहा है। पीएम आवास के लिए मैने भी डंडे खाएं हैं। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके यहां के विधायक व मंत्री थे। यहां के लोग पीएम आवास के लिए गुहार लगाते थे पर उनकी मुख्यमंत्री द्वारा सूनी नहीं जाती थी। इस लिए उन्होंने पंचायत मंत्री पद से इस्तिफा दे दिया था। अब ऐसी स्थिति नहीं है।
अब आवास प्लस-प्लस की बारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से पीएम आवास देने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार 5 साल में गरीबों का आवास छीन लिया था। 18 लाख लोग पीएम आवास से वंचित थे। पिछले डेढ़ वर्ष में बीजेपी की सरकार ने 18 लाख पीएम आवास देने का काम किया है। इसके बाद अब आवास प्लस-प्लस चलाया जाएगा।