अंबिकापुर,29 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सरगुजा सहित उार छाीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार की दोपहर तक तेज धूप से लोग बेहाल रहे। वहीं दोपहर 3 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शाम 5 बजते ही आसमान में घने बादल छा गए। वहीं तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ हल्का ओलावृष्टि का भी प्रकोप देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चल रही नामी भरी हवाएं और उार प्रदेश और बिहार की तरफ से बन रही द्रोणिकाओं के कारण उार छाीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से दोपहर के बाद मौसम करवट बदल रही है। मंगलवार को दोपहर के बाद शाम 4 बजे तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश हुई। इसके साथ जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुए हैं।
