अंबिकापुर,@विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

Share


अंबिकापुर,24 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र चोपड़ा पारा अम्बिकापुर के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने कहा कि मनुष्य के द्वारा पृथ्वी के अस्तित्व को ह्रास करने में मानवीय गतिविधियां ही कारक हैं।मानवीय गतिविधियों के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों के संकट से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। पृथ्वी दिवस का संबंध पर्यावरण संरक्षण से है। लगातार पर्यावरण के विभिन्न संघटकों में होने वाला रूपांतरण ,पादप एवं प्राणी प्रजातियों का विनाश एवं प्रतिस्थापन, अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों ,कीट नाशकों का प्रयोग, वायु मण्डलीय गैसों के अनुपात में परिवर्तन,, अद्यौगिक विस्तार, शहरीकरण,,भूसंख्लन ,खनिज उत्खनन, प्लास्टिक,पेड़-पौधे की कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इस चुनौतीपूर्ण संकट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सन् 1970 से प्रत्येक वर्ष 22अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।आज हम सब इसी दिशा में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की पहल किए। युवा उर्जावान समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा मुख्य कार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान अम्बिकापुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी शब्द से ही मानवता एवं पूरे समाज में एकता का संदेश जाता है पृथ्वी का संरक्षण ही मानवता की सच्ची सेवा होगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर की मुख्य संचालिका बी के विद्या दीदी ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी अपने नकारात्मक सोच, भौतिक सुख -सुविधाओं की ललक, संसाधनों की अत्यधिक उपयोग, संरचनात्मक विकास, रासायनिक पदार्थों एवं कार्बन के उत्सर्जन के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। उन्होंने कहा हमें प्रकृति को रोज धन्यवाद देना चाहिए तथा राजयोग मेडिटेशन के द्वारा पवित्र विचारों से प्रकृति को पावन वाइब्रेशन देना है तभी प्रकृति हमारी सुरक्षा करेगी। पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र चोपड़ा पारा अम्बिकापुर के प्रांगण में पौधे लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग के अधिकारी सुनील कुमार रवि ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल किया गया । आज बढ़ता हुआ तापमान, घटता हुआ भूजल स्तर, अनियमित मानसून,जैव विविधता में कमी पर्यावरण प्रदूषण के ही परिणाम है। अतः पृथ्वी , पर्यावरण एवं जैव विविधता का संरक्षण करना हम सभी का परम कर्तव्य होना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र के उपस्थित भाई – बहनों एवं शहर के स्वैच्छिक संगठनों का सराहनीय योगदान रहा।


Share

Check Also

रायपुर @ रेत खदान में गोलीबारी के मामले में खनिज विभाग ने लिया एक्शन

Share राजनांदगांव के जिला खनिज अधिकारी को किया निलंबित रायपुर ,15 जून 2025(ए)। छत्तीसगढ़ शासन …

Leave a Reply