एके 47 समेत ये हथियार बरामद,
बोकारो,21 अप्रैल 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बोकारो जिले में आज यानी 21 अप्रैल को कोबरा की 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कई घंटे चली मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बोकारो के जंगलों हुई इस मुठभेड़ के बाद मौके से एक स्रुक्र, दो इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। राहत की खबर है कि, ऑपरेशन में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।
