Breaking News

रायपुर@ पुलिसकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़

Share

सड़क पर बेरहमी से पीटा, कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करने की मांग…
रायपुर,01 अप्रैल 2025 (ए)
। रायपुर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक युवक की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। युवक को थप्पड़ भी मारे। इससे नाराज होकर भीम आर्मी ने पंडरी थाने का घेराव कर दिया। भीम आर्मी की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त किया जाए।वहीं घेराव के दौरान थाने को छावनी में तब्दील कर दिया। एएसपी 2 सीएसपी, 7 थानों के टीआईसमेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। थाने के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। वहीं आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामला पंडरी (मोवा) थाना क्षेत्र का है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply