अंबिकापुर,31 मार्च 2025 (घटती-घटना)। राजस्व मंडल का फर्जी आदेश बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 6 सितंबर 2024 को कोतवाली थाने में अंबिकापुर तहसीलदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि पक्षकार अशोक अग्रवाल के खिलाफ पारित आदेश दस्तावेज संदेहास्पद है। दूसरे मामले में पक्षकार मो. फारुख, अंबिकापुर प्रति भगतु राम आवेदित भूमि ग्राम मानिकप्रकाशपुर तहसील अंबिकापुर के राजस्व प्रकरणों में राजस्व मंडल के आदेश संदिग्ध मिले थे। दोनों प्रकरणों में राजस्व मंडल बिलासपुर के आदेश दस्तावेज संदेहास्पद मिलने पर पारित आदेश दस्तावेजों की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि राजस्व मंडल बिलासपुर छाीसगढ़ के पारित आदेश में कूटरचना कर आदेशों को बदला गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) का अपराध दर्ज किया था। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मो. फारूक निवासी अंबिकापुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि मामले का मास्टर माइंड मो. दस्तगीर अंसारी है, जिसने आदेशों में हेराफेरी की थी। पुलिस ने मो. दस्तगीर अंसारी को बिंढमगंज, उारप्रदेश से गिरफ्तार किया है। मो. दस्तगीर अंसारी मूलतः रामानुजगंज का निवासी है। बताया गया कि आरोपी की अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी मो. दस्तगीर के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
