जगदलपुर,22 मार्च 2025(ए)। प्रदेश अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। नई शहर सरकार बनने के बाद निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। जगदलपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान जारी है। इसी क्रम में आज प्रशासन ने लालबाग में स्थित शिव मंदिर पर बुलडोजर चला दिया। जिसके बाद विवाद पैदा हो गया। हिंदुवादी संगठन बजरंग दल और आसपास के लोग इस कार्यवाही का विरोध करने के लिए सड़क पर बैठ गए, और प्रशासन की इस कार्रवाई पर जमकर नाराजगी जताई।
