Breaking News

रायपुर@कोर्ट परिसर में आरोपी की पिटाई करने वाले वकीलों के खिलाफ अपराध दर्ज

Share

रायपुर,19 जनवरी 2025(ए)। हाल ही में एक बीमार वकील पर जानलेवा हमले को लेकर आक्रोशित वकीलों ने डिस्टि्रक्ट कोर्ट परिसर में ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी। इस घटना में शामिल अज्ञात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी वकीलों की पहचान करने में जुट गई है। दरअसल, मामला शुक्रवार का है, जब कोर्ट परिसर में वकीलों ने पुलिस अभिरक्षा के बीच बंदी अजय सिंह की पिटाई कर दी थी। अजय सिंह पर आरोप है कि उसने 16 जनवरी (गुरुवार) को शिवानंद नगर में वरिष्ठ वकील दुर्गेश शर्मा पर जानलेवा हमला किया था। पीडि़त वकील की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी अजय सिंह को कोर्ट में पेश किया। लेकिन पुलिस सुरक्षा के बीच भी आक्रोशित वकीलों ने मौका पाकर आरोपी की पिटाई कर दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply