लखनपुर,29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में इन दिनो आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। लखनपुर नगर पंचायत के अलग अलग वार्डों में घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे सहित 3 लोग कुत्तो हमले से घायल हो गए। कुत्तें के हमले से 4 वर्षीय आदित्य लहुलवान हो गया था। लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं कुत्तें के काटने से घायल लखनपुर के जुबेदा खातून 17 वर्ष, जुनैरा अली 9 वर्ष, लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार उपरांत अपने घर लौटे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी ने आवारा कुत्तों को शहर से दूर भगाने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही नगरीय प्रशासन द्वारा नगर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण हेतु आवश्यक पहल की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur