Breaking News

रायपुर,@जल्द शुरू होगी बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा

Share


रायपुर,24 जून २०२४ (ए)।
मुम्बई-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू होने के मार्ग प्रशस्त हो रहे है हाल ही में मुंबई-जलगांव के बीच नई फ्लाइट शुरू की है,और अब इसे बिलासपुर तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिया गया है। 1 मार्च 2021 से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही देश के महानगरों के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही है। इसके लिए शहर के लोग हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई सालों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। यदि महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू नहीं होती है, तो आंदोलन को उग्र करने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। इस बीच एलाइंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर-मुम्बई के बीच फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर से मुम्बई की दूरी 72 सीटर विमान के हिसाब से अधिक है। इसलिए उसमें विचार नहीं किया जा रहा था। इस बीच कंपनी ने मुम्बई-जलगांव-मुम्बई के बीच फ्लाइट शुरू की है। अब उस फ्लाइट को बिलासपुर तक बढ़ाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही मुम्बई-जलगांव-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए एलाइंस एयर कंपनी का प्रस्ताव मुख्यालय भेज भी दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर माह से लागू होने वाली विंटर शेड्यूल में मुम्बई-जलगांव- बिलासपुर फ्लाइट शामिल होना तय माना जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply