भिलाई,19 मार्च 2024 (ए)। विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय नेवई में सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अंकुश देवांगन द्वारा निर्मित आर्यभट्ट की भव्य प्रतिमा का उद्घाटन किया। उन्होंने मंच पर कलाकार का शाल और हार से सम्मान करते हुए उनके कलाकार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्रीद्वय विजय शर्मा, अरूण साव तथा सांसद विजय बघेल के साथ ही विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, विश्वविद्यालय के कुलपति तथा सैकड़ो की तादात मे दर्शकगण मौजूद थे।
उद्धाटन समारोह में मंच पर सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अंकुश देवांगन का विस्तृत परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि अंकुश ने दल्ली राजहरा मे छ: मंजिली इमारत जितना विशाल कृष्ण-अर्जुन भीष्म पितामह लोहे का रथ बनाया है। जिसे विश्व का सबसे बड़ा लौहरथ माना जाता है। रायपुर के पुरखौती मुक्तागन में दुनिया के सबसे लंबे भित्तिचित्र कला के अलावा उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी मूर्तिया भी बनाई है जिसे देखने के लिए माइक्रो पावर लैंस की आवश्यकता पड़ती है। मुख्यमंत्री तथा दोनों उपमुख्यमंत्रियो ने सांसद के मुख से कलाकार की तारीफ से अल्हादित होते हुए कलाकार के सुखद भविष्य की कामना की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur