अंबिकापुर@अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर 31 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित शनिवार की रात मानव ढ़ाबा के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परमानंद राजवाड़े पिता पुरनचंद राजवाड़े उम्र 22 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी का रहने वाला था। वह शनिवार की रात को किसी काम से बाइक से मानव ढ़ाबा की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में बनारस रोड की ओर आ रहा अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@टीबी देखने पर मां डांटी तो किशोरी ने कर ली आत्महत्या

Share अंबिकापुर,29 जून 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले में एक किशोरी ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या …

Leave a Reply