नई दिल्ली@मैं बृजभूषण सिंह का रिश्तेदार नहीं

Share


नई दिल्ली,24 दिसम्बर 2023 (ए)।
रेसलिंग फेडरेशन के नवनिर्वाचन को खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। इस मामले पर अब संजय सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं और बृजभूषण शरण सिंह रिश्तेदार नहीं है। इससे पहले बृजभूषण सिंह ने भी यही बयान देते हुए कहा कि मैं राजपूत हूं और संजय सिंह भूमिहार हैं। संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने के बाद से विवाद देखने को मिल रहा था। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास से ले लिया और बजरंग पुनिया ने अपना पदम श्री वापस कर दिया। इसके बाद खेल मंत्रालय एक्शन में आ गया। खेल मंत्रालय ने भारती कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है।


Share

Check Also

धर्मजयगढ़ @ पत्थरों के बीच फंसी मासूम हाथी की बची जान

Share धर्मजयगढ़ वन मंडल में वन विभाग की सतर्कता और प्रयास से हुआ सफल रेस्क्यू,मां …

Leave a Reply