Breaking News

रायपुर@अब विनोद वर्मा के परिवार से ईडी कर रही है पूछताछ

Share


रायपुर,06 सितंबर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से अब ईडी पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए विनोद वर्मा ने प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ़्तर छोड़ आया हूं। कल मेरी पत्नी जया को बुलाया गया है। केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर लें वे भूपेश बघेल जी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकतीं।
आपको बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार वर्मा और सीएम के दो ओएसडी के यहां 23 अगस्त को छापा मारा था। इसके बाद 28 अगस्त को उन्हें पूछाताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था अब ईडी ने बेटों को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply