Breaking News

कोरबा@जिले में ईद-उल-फितर का पर्व पारंपरिक श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share

कोरबा, 22 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व कोरबा शहर में परंपरागत तरीके से मनाया गया । नमाजी और रोजेदार सुबह ईदगाहों, मस्जिदों व इबादतगाहों में पहुंचे। यहां अमन की नमाज अदा की फिर एक दूसरे के गले मिल ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। नमाज और मुबारकबाद देने के बाद किसी ने मस्जिद के बाहर बैठे गरीबों में सेवइयां बांटी तो किसी ने कपड़े दान किए। बता दें कि पवित्र रमजान का एक माह पूरा होने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को ईद-उल-फितर (मीठी ईद) पारंपरिक श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाई । नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी । इस अवसर पर बच्चों को बड़ों से आशीर्वाद स्वरूप ईदी दी गई।



Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त, वनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Share सूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत दवनकरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय …

Leave a Reply