अंबिकापुर@ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मिनी गोल्फ चैंपियनशिप
में जीत कर आने पर संघ ने किया सम्मानित

Share


अंबिकापुर, 13 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में 1 मार्च से 5 मार्च तक आयोजित हुए ऑल इंडिया अंर्त विश्वविद्यालय मिनी गोल्फ महिला पुरुष प्रतियोगिता में सरगुजा जिला मिनी गोल्फ संघ के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किया। संघ के खिलाडि़यों ने दूसरी बार जीत कर यह उपलçध सरगुजा विश्वविद्यालय के नाम किया। जिसमें डबल इवेंट मेंस में साकेत केडिया और आकाश दुबे सिल्वर मेडल, सिंगल इवेंट वूमेन में प्रिया जायसवाल ब्रोंज मेडल, मिक्स डबल इवेंट वूमेन में प्रियंका पैकरा एवं आंनद ब्रोंज मेडल, शिवानी सोनी सिंगल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। अरमान खान, अभिषेक सोनी, सांध्य सोनी, साक्षी गुप्ता, संचिता एक्का ने अच्छा प्रदर्शन किया खिलाडि़यों के नगर आगमन पर संघ के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया जिसमें राजीव युवा मितान क्लब के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एनएसयूआइ प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल, एनएसयूआइ खेल विभाग चैयरमैन रजत सिंह एवं राष्ट्रीय कोच उपस्थित थे।


Share

Check Also

कबीरधाम@ आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दम्पत्ति की मौत

Share कबीरधाम,20 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्री मानसून के पहले हो …

Leave a Reply