अंबिकापुर@नाली में गिरने व ठंड में पूरी रात पड़े रहने से वृद्ध की मौत

Share

अंबिकापुर, 24 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। नाली में गिरने व ठंड में पूरी रात पड़े रहने से वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसकी लाश देखी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पारस उपाध्यय उम्र 70 वर्ष शहर के कंपनी बाजार का रहने वाला था। वह बुधवार की रात को अपने पुराने घर बौरीपारा से वापस कंपनी बाजार नए घर पर आ रहा था। तभी रात में बौरीबांध के पास खुले नाली में गिर गया और बेहोश हो गया। ठंड में पूरी रात बेहोशी की हालत में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो परिजन को इसकी जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

राजपुर@ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share वर्षों पूर्व से शोषण करने के बाद किया शादी से इनकारराजपुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply