Breaking News

रायपुर, @ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए हुए रवाना

Share


रायपुर,16 अक्टूबर 2021 (ए)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सिंहदेव ने कहा कि वो कोशिश करेंगे कि शीर्ष नेताओं से मुलाकात हो सके। सिंहदेव ने कहा कि दिल्ली आना-जाना तो लगा ही रहता है और समय-समय पर लगा ही रहेगा, उसी तरह कि ये एक और यात्रा है। अगर लोग उपलब्ध रहे तो मुलाकात की कोशिश होगी मैंने पुनिया जी को मिलने के लिए फोन लगाया था,लेकिन उन्होंने बताया कि वो बाहर है, तो उपलब्ध रहे तो जरूर मुलाकात करेंगे, वैसे संडे को लोग रहते ही नहीं है,वैसे भी एक दो दिनों के लिए ही जा रहा हूं, तो अगर इस दौरान मिलने का मौका मिला तो जरूर करेंगे”आपको बता दें कि आज ही कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई है,उसके बाद सिंहदेव दिल्ली जा रहे है, लिहाज़ा कई तरह की अटकलें इस दिल्ली दौरे को लेकर लग रही है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश…

Share रायपुर,09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव …

Leave a Reply