रामानुजगंज@भाजयुमो ने मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री का फूंका पुतला

Share

रामानुजगंज 07 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजयुमो मंडल ने रामानुजगंज के लरंगसाय चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका एवं जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के कवर्धा में भगवा ध्वज लगाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गई थी, कवर्धा में वनमंत्री मोहम्मद अकबर के दबाव में पुलिस अब एकपक्षीय कार्रवाई पर उतारू हो गई है. निर्दोष जनता पर लाठियां बरसाई जा रही है, आंसू गैस को गोले दागे जा रहे है, बच्चों-बूढ़ों पर भी बर्बरता की जा रही है, पूरा कवर्धा जल रहा है और छत्तीसगढ़ का शासन – प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है, वहीं अपना राजनैतिक चेहरा चमकाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जलता छत्तीसगढ़ को छोड़ उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में ढोंग करने चले गए हैं। यहां छत्तीसगढ़ जल रहा है यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला दहन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन कश्यप, जिला मंत्री अजय यादव,मीडिया सह प्रभारी अश्वनी गुप्ता,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनुज यादव,महामंत्री द्वय अशर्फी यादव,विक्रम गुप्ता,कृपा गुप्ता,कृष्णा पासवान,अमित सिंह,उत्तम गुप्ता इत्यादि कार्यकता उपस्थित थे।

कवर्धा में इस तरह हुई विवाद कि शुरुआत

एक से दो अक्टूबर को झंडे लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और समझौता करा दिया। तीन अक्टूबर को अपरान्ह करीब 11 बजे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के झंडे को निकाल दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ, फिर भी पुलिस ने 12 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की। दोपहर दो बजे थाना में कुछ लोग पहुंच गए। इस दौरान विवाद और भी बढ़ गया। शाम करीब 6 बजे धरना दिया गया। मौके पर आइजी पहुंचे, लेकिन वे शांत नहीं करा सके। देर शाम प्रशासन ने धारा 144 लागू किया,जो वर्तमान में जारी है। चार अक्टूबर को कवर्धा बंद रहा। दोपहर एक बजे शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें सभी समाज के लोगों ने शांति बनाने अपील की।


Share

Check Also

राजपुर@छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल 12 बिंदु की मागकों लेकर नारे बाजी कर प्रचार्य को सौंपा ज्ञापन

Share राजपुर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (्रख्ङ्कक्क) के द्वारा पूर्व …

Leave a Reply