Breaking News

अम्बिकापुर@गांधी जयंती पर कलेक्टर ने मद्य निषेध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share

अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 वी जयंती के अवसर पर सरगुजा जिले में कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित मद्य निषेध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट अंबिकापुर से रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम कांबले, अपर कलेक्टर सरगुजा अमृतलाल ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डीके राय, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग के इस जागरूकता रथ के माध्यम से मदारी आर्ट के द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत प्रस्तुत किया जा कर सरगुजा जिले के सातो विकास खंडों में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मद्य निषेध से संबंधित जागरूकता रथ के द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक प्रत्येक दिवस विभिन्न चयनित ग्राम पंचायतों में नशा मुक्ति के लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर अंबिकापुर नगर निगम के सत्ती पारा वार्ड में मदारी आर्ट के माध्यम से वार्ड वासियों को नशा से दूर रहने हेतु गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से जागरूक किया गया। सती पारा में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले समाज कल्याण के उपसंचालक डीके राय एवं साक्षरता के जिला परियोजना अधिकारी के साथ-साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर सरगुजा द्वारा समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रसारित शपथ पत्र के माध्यम से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड वासियों ने नशा से दूर रहने हेतु अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर मदारी आर्ट के डायरेक्टर आनंद गुप्ता के द्वारा रोचक प्रस्तुति दी गई, मदारी आर्ट की जागरूकता कार्यक्रम को सभी वार्ड वासियों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में एनसीसी ऑफिसर जूनियर नवनीत त्रिपाठी, चारू चंद्र आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply