Breaking News

ग्रामीणों को रकम दुगना का लालच देकर ठगने वाले दिव्यानी चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार

Share

कोरबा 23 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। रकम दोगुना करने का लालच देकर भोले भाले ग्रामीणों को ठगने वाले दिव्यानी चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए आरोपी पहले से लोगो को ठगी के मामले में ग्वालियर के जेल में बंद था।पकड़े गए आरोपी के संबंध में थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक ने बताया कि 20 जून.2016 को प्रार्थी नागेश्वर यादव निवासी खारहर मुड़ा ने थाना उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज कराया की दिव्यानी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के डाइरेक्टर रमेश चौधरी एवं अन्य के द्वारा 478000 रुपये चिटफण्ड कम्पनी के नाम पर धोखाधड़ी कर लिया गया, विवेचना के दौरान कोरबा जç¸ला केअन्य 70-80 लोगों से क¸रीबन 10 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी कर लिये है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 103/2016 धारा 420,34,120(ड्ढ),406,द्बश्चष्, 4,5,6,चिटफण्ड एक्ट क¸ायम कर विवेचना में पूर्व से 04 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया घटना के आरोपी विपिन यादव ग्वालियर जेल में बंद होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और टीम गठित कर ग्वालियर रवाना किया गया जंहा से महासमुंद पुलिस द्वारा लाना पता चलने पर महासमुंद जेल से आरोपी विपिन यादव को घटना के सम्बंध में पूछताछ करने पर लोगों से दिव्यानी कम्पनी के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। इस पर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply