Breaking News

बलरामपुर@पुलिस की बड़ी कार्यवाही:आरोपियों से 125 किलो से अधिक गांजा बरामद

Share


बलरामपुर,03 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 125.51 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 25 हजार रुपये आँकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को सूचना मिली कि दलधोवा घाट में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गया है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे वेल्डिंग कर तैयार किए गए गुप्त चेंबर से गांजा भरा हुआ था। दुर्घटना के बाद कई पैकेट नाले और आसपास बिखरे पड़े थे। पुलिस ने मौके से 89 पैकेट बरामद किए जिनका वजन कुल 125.51 किलो पाया गया। ट्रैक्टर (कीमत लगभग 7 लाख) को भी जत किया गया।आरोपी पर अपराध क्रमांक 114/2025,धारा 20(ख) (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटनास्थल से घायल हालत में मिला आरोपी अनुज कुमार पिता पारस पासवान (25 वर्ष), निवासी ग्राम आदमापुर, थाना सासाराम, जिला रोहतास (बिहार) को पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य सुधार के बाद 2 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply