Breaking News

रायगढ़@मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण हादसा,नदी में जा गिरी कार,5 की मौत

Share


चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा
रायगढ़,19 मई 2025 (ए)। महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जगबूदी नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply