Breaking News

अंबिकापुर@स्कूटी से गिरकर घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,17 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। 3 दिन पूर्व एक युवक स्कूटी से गिरकर घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रवि दास पिता भीम दास पनिका उम्र 35 वर्ष सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम साीपारा का रहने वाला था। वह 14 जनवरी को स्कूटी से भैंसामुड़ा से घर आ रहा था। सतीपारा के पास ही वह स्कूटी से गिर गया था। स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे इलाज के दौरान वह दम तोड़ दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंडर-14 क्रिकेट में सरगुजा का धमाकेदार आगाज,दुर्ग को 10 विकेट से हराया

Share सनी ओझा और तोसिक मानिकपुरी ने झटके 3-3 विकेट,गगन बोस व चिराग राजवाड़े ने …

Leave a Reply