Breaking News

अंबिकापुर,@घर के अंदर आंगन से बाइक चोरी, जुर्म दर्ज

Share

अंबिकापुर, 28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे फुंदूरडीहारी में 25 अक्टूबर की रात को घर के अंदर घुसकर आंगन से बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार माया राम गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुंदूरडीहारी बंगालीपारा की रहने वाली है। इसके घर के आंगन में बाइक क्रमांक सीजी 15 डी एक्स 1016 खड़ी थी। रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। दूसरे दिन सुबह सोकर उठी तो देखी की आंगन में खड़ी बाइक नहीं है। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply