Breaking News

नई दिल्ली,@मुख्यमंत्री ने सीएए कानून लागू करने से किया इंकार

Share


नई दिल्ली,14 मार्च 2024 (ए)।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मोदी सरकार नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। देशभर में इस नए कानून को लागू किया जा चुका है लेकिन, सीएए को लेकर देश के भीतर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के बाद केरल राज्य में भी इस कानून के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। 14 मार्च को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की कि केरल में नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू नहीं किया जाएगा। इससे पहले दिन में केंद्र द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के कुछ दिनों बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएए कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इसके साथ कभी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा, हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है।
हम इस पर कभी समझौता नहीं करेंगे और सीएए कभी वापस नहीं लिया जाएगा। एक तरफ मोदी सरकार सीएए कानून को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं है, दूसरी तरफ देश के भीतर इसे लेकर विरोध तेज हो गया है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply