सुरजपुर/ रामानुजनगर@विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह

Share


सुरजपुर/ रामानुजनगर, 23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक योगेश कुमार साहू ने बताया कि भारत में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2023 में इस दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई ऊँचाई दिलाई थी। यह उपलçध पूरे विश्व में भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण है। प्रतियोगिता में विजयी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे और भारत की इस ऐतिहासिक उपलçध पर गर्व व्यक्त किया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गणपति स्थापना समिति:जागृति नव युवक मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार

Share अंबिकापुर,14 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति,अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह …

Leave a Reply