दुर्ग,13 जून 2024 (ए)। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जानकारी के मुताबिक,दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज की तरह सुबह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur