अहमदाबाद@एअर इंडिया का प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Share


इस हादसे में 240 सवारियों की मौत हो गयी…
अहमदाबाद,12 जून 2025 (ए)।
अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया। 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहे प्लेन में अलग-अलग देशों के लोग सवार थे। इस प्लेन में ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री सवार थे। बाकी सभी यात्री भारत के नागरिक थे। इस प्लेन में सवार सभी यात्रियों की नाम समेत लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में सभी यात्रियों की डिटेल साझा की गई है। इसके साथ ही उनके देश का नाम भी बताया गया है। हादसे में भारत के कुल 169 नागरिक सवार थे। हादसे वाले प्लेन में 12 क्रू मेंबर भई सवार थे। इस हादसे के बाद अब तक सैंकड़ों शव बरामद किए जा चुके हैं। शव जली हुई अवस्था में हैं। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है।
इस हादसे को लेकर जानकारी सामने आई है कि प्लेन को टेक ऑफ करने से पहले जांच की गई थी लेकिन कोई कमी नहीं मिली। टेक ऑफ करने के बाद पायलट ने मेडे कॉल दी थी, जिसमें यह संकेत दिया जाता है कि प्लेन खतरनाक स्थिति में है। हालांकि, इस कॉल के बाद प्लेन को बहुत कम वक्त मिला और 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा विमान नीचे आकर एक बिल्डिंग से टकरा गया।
इस हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों के लिए एक पैसेंजर हेल्पलाइन साझा की है। यात्री के परिजन जानकारी के लिए हॉट लाइन नंबर 1800 5691 444 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
अहमदाबाद विमान हादसे में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को भी नुकसान
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एयर इंडिया का बी-787 विमान एआई-171 मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपको बता दें कि बीजे मेडिकल कॉलेज मेघानी नगर इलाके में स्थित है। उड़ान भरने के पांच मिनट बाद विमान इस मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकरा गया। छात्रावास के ऊपर एक कैंटीन है, जहां मेडिकल के छात्र दोपहर में भोजन करने आते हैं। इस दुर्घटना में 20 छात्रों के मरने की आशंका है। हालाँकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। चित्र में विमान का पिछला हिस्सा छात्रावास की इमारत से लटका हुआ दिखाया गया है। इमारत का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था और उसमें से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा था। फिलहाल एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं। इसके अलावा, एनडीआरएफ की दो टीमें वडोदरा से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई हैं। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। घायलों को वहां भर्ती कराया जा रहा है। अहमदाबाद नगर आयुक्त और पुलिस आयुक्त घटनास्थल पर मौजूद हैं।
दुर्घटना के बाद सड़क बंद कर दी गई है…
घटनास्थल पर तीन अग्निशमन दल मौजूद हैं। दुर्घटना के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं। विमान एक पेड़ से टकराने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ और विमान में आग लग गई। पूरा विमान जलकर राख हो गया। दूर-दूर तक धुएं के बादल दिखाई दे रहे थे। पूरे इलाके में धुआँ फैल गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है। एम्बुलेंस को आवागमन के लिए खुला रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल स्थानीय लोग हैं। यात्रियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अहमदाबाद के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है…
इस घटना के बाद अहमदाबाद के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं। दुर्घटना स्थल से यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए पांच बड़ी एम्बुलेंसें घटनास्थल पर भेजी गईं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान संख्या एआई१71 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हम घटना के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
विमान में 242 लोग सवार थे
विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे के रनवे 23 से दोपहर 1ः39 बजे (भारतीय समयानुसार) उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने एटीसी को आपातकालीन कॉल किया, लेकिन उसके बाद विमान से कोई संपर्क नहीं हो सका। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 चालक दल के सदस्य और 230 यात्री शामिल थे। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
किसी की बहन, भाभी तो किसी का बेटा था फ्लाइट में,प्लेन क्रैश के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,सिविल अस्पताल में पसरा मातम


अहमदाबाद में आज दोपहर एक बड़े विमान हादसे ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट दोपहर करीब 1:10 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर धुएं के गुबार के साथ मलबा बिखरा पड़ा है और राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ, दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीमें जुटी हुई हैं।
विमान दुर्घटनाग्रस्त में 242 यात्री जिंदा जले, हर तरफ आग का गुबार,पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी की भी इसमें मौत
गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान क्रैश होने की खबर है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। जानकारी के अनुसार इस विमान में 242 लोग सवार थे।आरंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।
तकनीकी खराबी के कारण हादसा
विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
अहमदाबाद में विमान दुर्घटना से ठीक पहले पायलट ने किसे कॉल किया था?


गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कुल 242 यात्री सवार थे। अपराह्न 1ः38 बजे उड़ान भरने के दो मिनट बाद, विमान हवाई अड्डे की सीमा के पास विस्फोटित हो गया और एयर कस्टम्स कार्गो कार्यालय के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के उड़ान भरते ही पायलट ने मदद के लिए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को फोन किया, लेकिन उसके बाद विमान से कोई संपर्क नहीं हो सका। अब प्रश्न यह उठता है कि मेडे कॉल क्या है? जब किसी जहाज़ का पायलट या कप्तान बहुत गंभीर संकट में पड़ जाता है। उदाहरण के लिए, तकनीकी खराबी, आग लगने या दुर्घटना के खतरे की स्थिति में, वह रेडियो पर ‘मेडे, मेडे, मेडे’ कहता है। यह आह्वान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है, जो दर्शाता है कि जीवन को खतरा है और तत्काल मदद की आवश्यकता है।
सीएम साय ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर जताया दुःख


सीएम साय ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुःख जताया है, एक्स पोस्ट में सीएम ने कहा, इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिजनों के दुख में सहभागी हूँ।
क्रैश हुई फ्लाइट में सवार थे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी?


अहमदाबाद से गुरुवार की दोपहर उस समय एक बुरी खबर आई जब यहां से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गई जो तस्वीरें आ रही हैं वो काफी डराने वाली हैं। इन तस्वीरों में एयरपोर्ट से आसमान में घना काला धुआं उठता हुआ साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।उनके ऑफिस की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार पूर्व सीएम दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
लंदन में हैं पत्नी अंजलि
बताया जा रहा है कि रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी लंदन में हैं और माना जा रहा है कि पूर्व सीएम उन्हें वापस लाने के लिए ही रवाना हुए थे.।पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने बताया कि गुजरात विद्यापीठ में उनका एक प्रोग्राम था। वहां से लौटने के बाद जब वह लंच कर रहे थे तो उसी समय उन्होंने मैंने टीवी ऑन किया। इसी दौरान उन्हें अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट के क्रैश होने की खबर मिली। वह परेशान हो गए क्‍योंकि वह जानते थे कि रूपाणी इसी फ्लाइट से लंदन रवाना होने वाले थे। हालांकि उन्हें नहीं मालूम था कि वह इस फ्लाइट में हैं. उन्होंने तुरंत टीवी ऑफ किया और गांधीनगर में उनके घर पहुंच गए. रूपाणी का सीट नंबर 2डी बताया जा रहा है।


Share

Check Also

मणिपुर@ मणिपुर में 328 हथियार और गोला-बारूद बरामद

Share मणिपुर,15 जून २०२५(ए)। मणिपुर में सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान में 328 हथियार …

Leave a Reply