सेमीकंडक्टर आपूर्ति सुधरने से जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी

Share

बिज़नेस डेक्स नयी दिल्ली 13 जुलाई 2022। आंकड़ों के अनुसार, कार डीलरों को यात्री वाहनों की आपूर्ति जून, 2022 में 19 प्रतिशत बढ़कर 2,75,788 इकाइयों पर पहुंच गई। जून, 2021 में डीलरों को 2,31,633 इकाइयों की आपूर्ति हुई थी। वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर आपूर्ति में सुधार के साथ जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन ‘सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स’ (सियाम) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, कार डीलरों को यात्री वाहनों की आपूर्ति जून, 2022 में 19 प्रतिशत बढ़कर 2,75,788 इकाइयों पर पहुंच गई। जून, 2021 में डीलरों को 2,31,633 इकाइयों की आपूर्ति हुई थी।

इसी तरह, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री या डीलरों को आपूर्ति पिछले महीने बढ़कर 13,08,764 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वर्ष के समान महीने में 10,60,565 इकाई रही थी। इसके अलावा तिपहिया वाहनों की कुल थोक बिक्री भी आलोच्य महीने में उछलकर 26,701 इकाई हो गई।

जून, 2021 में यह आंकड़ा 9,404 इकाई का था। सियाम ने बताया कि पूरी यात्री वाहन श्रेणी की थोक बिक्री जून, 2022 में सालाना आधार पर बढ़कर 16,11,300 इकाई रही, जो एक साल पहले के समान महीने में 13,01,602 इकाई रही थी। वहीं, जून में यात्री वाहनों की आपूर्ति सालाना आधार पर 41 प्रतिशत उछलकर 9,10,431 इकाई की हो गई।

एक साल पहले के इसी महीने में यह आंकड़ा 6,46,272 इकाई का रहा था। आंकड़ों के मुताबिक, जून, 2022 में सभी वाहन श्रेणियों में कुल बिक्री बढ़कर 49,35,870 इकाई की हो गई। एक साल पहले के समान महीने में यह आंकड़ा 31,90,202 इकाई का था।

Disclaimer:घटती-घटना ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Share

Check Also

कोरबा,@निजी मेडिकल दुकानों से खरीदनी पड़ रही महंगी दवाएं

Share कोरबा,26 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। स्व.बिसाहूदास महंत मेडिकल अस्पताल कोरबा में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी …

Leave a Reply