Breaking News

राजनांदगांव@ एक्सिस बैंक के कर्मचारी ने की ₹1.06 करोड़ की धोखाधड़ी

Share

6 ग्राहक ठगी का शिकार
राजनांदगांव ,01 अगस्त 2025 (ए)।
जिले में एक चौंकाने वाला बैंक फ्रॉड सामने आया है, जहां एक्सिस बैंक के एक कर्मचारी ने खुद की ही शाखा के ग्राहकों को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां एक्सिस बैंक की शाखा में कार्यरत लोन डिपार्टमेंट के कर्मचारी उमेश गोरले पर 2022 से 2025 के बीच लाखों के लोन और ओवरड्राफ्ट (ओडी) खातों को ग्राहकों के नाम पर स्वीकृत करवाने और उसका पैसा निकालने का आरोप है। अब तक कुल 6 पीड़ित सामने आ चुके हैं और ठगी की अनुमानित राशि 1.06 करोड़ रुपए के पार जा चुकी है। हालांकि, पुलिस को आशंका है कि यह आंकड़ा 10 करोड़ से भी ज्यादा का हो सकता है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply