Breaking News

लातेहार@पांच लाख रुपये के इनामी सहित दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Share


लातेहार,12 नवम्बर 2025। झारखंड के लातेहार में उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में दोनों उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। ब्रजेश यादव गुमला जिले का रहने वाला है। इस पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित था, जबकि अवधेश लातेहार के हेरहंज का रहने वाला है। पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दोनों उग्रवादियों को माला पहनाकर समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया। आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार की नई दिशा नीति का लाभ उठाकर नक्सली अपना जीवन सुधार सकते हैं। वर्ष 2025 में अब तक लातेहार जिले में 21 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, यह किसी भी जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य उग्रवादियों-नक्सलवादियों को भी आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लातेहार जिले में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब जिले में केवल चार से पांच नक्सली ही बचे हैं। बाकी नक्सलियों के पास मार्च 2026 तक का समय है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीयूष गोयल और सऊदी निवेश मंत्री ने आर्थिक,व्यापार संबंध मजबूत करने पर की चर्चा

Share नई दिल्ली,12 नवम्बर 2025। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को …

Leave a Reply