Breaking News

दुर्ग@छत्तीसगढ़ की नीलिमा साहू बनी आईएएस अधिकारी

Share


दुर्ग,01 नवम्बर 2025। जिले के छोटे से गांव मतवारी की नीलिमा साहू ने वो कर दिखाया है, जिसका सपना न जाने कितने युवा देखते हैं। 45 वर्षीय नीलिमा को बिहार कैडर में आईएएस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। बता दें कि नीलिमा का चयन गैर-राज्य सिविल सेवा श्रेणी के तहत हुआ है, और खास बात यह है कि यह उनका पहला प्रयास था जिसमें उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे दुर्ग जिले को गर्व से भर दिया है। नीलिमा के पिता भैया लाल साहू एक सेवानिवृत्त हेडमास्टर हैं, जबकि मां ढ़ेलेश्वरी साहू गृहिणी हैं। दोनों का सपना था कि उनकी बेटी एक दिन आईएएस बने, और नीलिमा ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह सपना साकार कर दिखाया। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की नीलिमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव मतवारी में पूरी की। छठवीं कक्षा में उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई (दुर्ग) में हुआ। बाद में उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई गुंटूर नवोदय विद्यालय (आंध्र प्रदेश) से की। वर्ष 2000 में उन्होंने शासकीय डिग्री कॉलेज, रायपुर से बी.एससी. की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा का पीडि़त परिवारों से मिलकर न्याय का आश्वासन

Share सीतापुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा की गई मारपीट एवं कथित देश-विरोधी नारेबाजी …

Leave a Reply